फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेल जाने के बाद निलंबित हुआ प्रधान सहायक संजय तोमर

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीड़ित से चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइल के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस लेते धरे गए पंचायती राज विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर को आखिरकार निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

अफसरों ने यह कार्रवाई प्रधान सहायक के जेल जाने के बाद की है। रविवार को सीडीओ ने निलंबन आदेश जारी कर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जांच अधिकारी बनाया है।
पंचायत विभाग के संप्रति प्रधान सहायक संजय तोमर को 21 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण इकाई (एंटी करप्शन) ने पकड़ा था। टीम ने संजय तोमर के घर और नकटादाना चौराहे के समीप जिम पर पर भी छापा मारा था। चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइल के नाम पर घूस मांगने से परेशान सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव सक्सेना की शिकायत पर टीम विकास भवन पहुंची थी।
विज्ञापन

कई घंटे इंतजार के बाद प्रधान सहायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले में न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को आरोपी को बरेली जेल भेज दिया गया। रविवार को सीडीओ ने प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें