फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने जमा की गबन की रकम

Thu, 06 Aug 2015 12:06 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसी जारी होने पर कार्रवाई से घबराए 20 प्रधानों ने राजीव गांधी सेवा केंद्र के निर्माण में घपलेबाजी की धनराशि जमा कर दी। कुछ प्रधानों ने विकास विभाग में सीधी धनराशि जमा कर दी है।
विज्ञापन

राजीव गांधी सेवा केंद्रों के निर्माण में घपलेबाजी पर 91 प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर गबन की धनराशि जमा करने की चेतावनी दी गई थी। धनराशि जमा न करने पर प्रधानों की आरसी जारी की गई थी। आरसी जारी होने पर कार्रवाई से घबराए ग्राम पंचायत कबीरपुर कसगंजा, सिमरा ता. घुंघचाई, केशोपुर ता. घुंघचाई, सिमराया ता. घुंघचाई, दिलावरपुर, सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा, शाहबाजपुर, नवदिया दुर्जनपुर, सेहरामऊ, गढ़ा कलां, हमीरपुर, पिपरा मुजप्ता, सोंधा, दुर्जनपुरकलां, शाहगढ़, लोहरपुर, अमैरयाकलां, नहरोसा आदि प्रधानों ने जारी रिकवरी की धनराशि संग्रह अमीनों के पास जमा कर दी।
वसूली हुई धनराशि का विवरण राजस्व विभाग ने विकास विभाग को भेजा है। इसके अलावा कई प्रधानों ने विकास विभाग में सीधे धनराशि जमा की है।
तीन प्रधानों को गलत जारी हो गई थी नोटिस
पूरनपुर। केसरपुर कलां, जमुनिया और चांदूपुर के प्रधान को भी राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन निर्माण में घपलेबाजी पर नोटिस जारी किया गया था।
केसरपुर की प्रधान पुष्पा बेगम, जमुनिया की प्रधान राजकुमारी, चांदूपुर के प्रधान  राजकुमार ने डीएम को भेजे पत्र में गलत नोटिस जारी करने की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया कि भवन निर्माण उनसे पहले के प्रधानों ने कराया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि केसरपुर की प्रधान गीता देवी की बीमारी से मौत के बाद उप चुनाव में पुष्पा देवी, जमुनिया की प्रधान मोहनी देवी की बीमारी से मौत पर उप चुनाव में राजकुमारी, चांदूपुर के प्रधान जोगराज सिंह की मौत पर उप चुनाव में राजकुमार प्रधान चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें