फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टीएलएम स्टाल में प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया सिरसा ने मारी बाजी

विज्ञापन
हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम में विजेता बच्चों के साथ अ​धिकारी स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
शहर के एक बैंक्वेट हाल में हुआ हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को हुए हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) स्टाल लगाने में रमपुरिया सिरसा के प्राथमिक विद्यालय ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बेहतर कार्य करने वाले नोडल शिक्षक संकुल को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नोडल शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इनको मिला दूसरा और तीसरा स्थान
कार्यक्रमं में में टीएलएम स्टाल भी लगाई गई। इसका मूल्यांकन जिला पंचायत अध्यक्ष और बीएसए ने किया। स्टॉल लगाने में रमपुरिया सिरसा का प्राथमिक विद्यालय प्रथम, अमरिया के कंपोजिट विद्यालय फरदिया माधोपुर द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सडा गोटिया और पूरनपुर के कल्याणपुर स्कूल को तीसरा स्थान मिला। बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के साथ बेहतर व्यवहार करें। इस मौके पर जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, राकेश पटेल, दीपक जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, केके सागर, सुगंध अग्रवाल, नीरजा शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें