बरखेड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत निशुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। संस्थान के प्रधानाचार्य गुंजन गुप्ता ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
संस्थान में फिलहाल दो महत्वपूर्ण अल्पकालीन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आईटी हेल्प डेस्क अटेंडेंट कोर्स के लिए 25-25 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग 450 घंटे का होगा। इसमें प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक तकनीक की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जो तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वे अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं के कौशल में सुधार कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। संवाद