फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रंथी का शव पंजाब ले जा रहे दो लोगों की हादसे में मौत

Wed, 20 Jan 2016 12:22 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंजाब के ग्रंथी का शव पहुुंचाने जा रहे गुरुद्वारा के वाहन से पंजाब में टैंकर टकरा गया। हादसे में क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी तीस वर्षीय भगवान सिंह और गुरुद्वारा के सेवादार हरवंश सिंह की मौत हो गई। भगवान सिंह की करीब 11 माह पहले ही शादी हुई थी। भगवान सिंह के परिवार वाले क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ शव लेने पंजाब रवाना होे गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रुदपुर स्थित गुरुद्वारा में पांच-छह दिन पहले पंजाब के सरियानी गुरुद्वारा के एक ग्रंथी आए थे। ग्रंथी की रविवार को अचानक मौत हो गई। गांव बसंतपुर नौनेर निवासी भगवान सिंह और गुरुद्वारा के सेवादार हरवंश सिंह गुरुद्वारा के वाहन से ग्रंथी का शव लेकर रविवार की शाम को पंजाब को रवाना हुए थे। सोमवार पंजाब में गुरुद्वारा के वाहन से एक टैंकर टकरा गया। हादसे में भगवान सिंह और गुरुद्वारा के सेवादार हरवंश सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन परिवार वालों को दुर्घटना की जानकारी देकर जल्दी पहुंचने को कहा गया। सूचना पर दोनों के परिवार वाले सोमवार रात पंजाब रवाना हो गए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें दोनों की दुर्घटना के दिन मौके पर ही मौत हो जाने की जानकारी मिली। इस सूचना पर दोनों के परिवार वालों में कोहराम मच गया। भगवान सिंह की करीब 11 माह पहले ही हरदीप कौर से शादी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें