फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ को रेस्क्यू करने में प्रेशर पिंजरा करेगा मदद

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व कार्यालय पर खड़ा प्रेशर युक्त पिंजरा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर बाघों की बढ़ती मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से टाइगर रिजर्व को एक आधुनिक पिंजड़ा उपलब्ध कराया गया है। पिंजड़े की खासियत यह है कि इसे बिना इंसानी सपोर्ट के रखा और उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल जंगल से बाहर आबादी के निकट बाघ की अधिक मौजूदगी के चलते मानव वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है। इसके बाद अफसर बाघ को बेहोश कर सुरक्षित स्थान पर ले जाते हैं। रेस्कयू के समय बाघ को ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पिंजड़े को वाहन से उतारने और ले जाने के लिए कई वनकर्मियों को लगना पड़ता है। ऐसे में अब प्रेशर तकनीक से संचालित इस पिंजड़े को वाहन चालक प्रेशर तकनीक का इस्तेमाल कर नीचे रख सकेंगे और उठा सकेंगे।
डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि प्रेशर युक्त इस पिंजड़े का रेस्क्यू के समय उपयोग करना काफी सरल है। समय की बचत के साथ वन्यजीव को रेस्कयू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें