फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी तैयारी में जुटा पुलिस महकमा

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली से आए एसपी ट्रैफिक ने दिए टिप्स 
विज्ञापन

 अभी विधानसभा चुनाव 2017 की तिथि घोषित नहीं हुई लेकिन पुलिस महकमा सुरक्षा एवं अन्य बंदोबस्त में जुट गया है। चुनाव सकुशल कराने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में मातहतों को बारीकी से जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में जिले के समस्त थानाध्यक्ष व दरोगा को लेकर चुनाव संबंधी बैठक की गई। इसमें एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, बरेली से आए एसपी ट्रैफिक ओमप्रकाश यादव ने मातहतों को आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही मुचलका पाबंद कार्रवाई को पूरा कर लिया जाए। थाना प्रभारी खुद जिम्मेदारी से काम को देखें। बीट सिपाहियों की मदद से क्षेत्र के खुराफातियों की सूची तैयार की जाए। पूर्व में हुए विवादों का भी आकलन कर लें ताकि उन स्थानों पर सख्ती की जा सके। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस की ओर से की गई अभी तक की तैयारियों को भी जाना। बैठक में सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा, सीओ पूरनपुर बीपी सिंह, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें