फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी तेज

Sat, 17 Jan 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्राइमरी से लेकर जूनियर स्तर तक के छात्रों का विषयवार पाठ्यक्रम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग का दावा है कि 15 फरवरी तक सभी कक्षाओं का निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद वार्षिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को पाठ्यक्रम की दोहराई कराई जा रही है, ताकि छात्र परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। इसके साथ ही कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देते हुए अतिरिक्त अभ्यास भी कराया जा रहा है। विद्यालयों में नियमित कक्षाओं के साथ मूल्यांकन कार्य भी जारी है। जिले में 1400 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। अफसरों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्ष और सुचारू व्यवस्था के लिए पूर्व से ही योजना बनाई जा रही है। वार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें