जहानाबाद। जल जीवन मिशन से कराया जा रहा काम दो साल बाद भी अधूरा है। घरों में लगी टोटियों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। पाइप लाइन डालने के नाम पर खोद कर छोड़ी गई सड़कें लोगों को दर्द दे रही हैं। आवागमन में दिक्कतेंं झेल रहे मोहल्लेवासियों की समस्या से नगर पंचायत के जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
नगर पंचायत जहानाबाद में कुल 11 वार्ड हैं। आबादी लगभग 35 हजार है। लोगों को साफ-स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए जल जीवन मिशन योजना से टंकी निर्माण किया गया है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोग अक्सर आसपास के घरों से पानी लाते या फिर सरकारी हैंडपंप पर निर्भर हैं। पाइप लाइन डालने के लिए जिन सड़कों और गलियों को खोदा गया, उनकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। सड़कें ऊबड़-खाबड़ हालत में छोड़ दी गई हैं। रात के अंधेरे में इन टूटी सड़कों से गुजरने के दौरान अक्सर राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं।
फोटो : 6
नगर पंचायत की अधिकतर सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। - फुरकान बेग
फोटो-7
कस्बे की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। आवागमन मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग लोग अक्सर उखड़ी सड़कों के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।- मोनिश खान
फोटो-9
नगर में लगभग दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी जल जीवन मिशन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर सड़कों को वैसे ही छोड़ दिया गया।- रईस मंसूरी
फोटो-10
नगर के हर वार्ड की सड़क टूटी हुई है। काफी समय बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। लोगों को जलापूर्ति अब तक नहीं मिल पा रही। पाइपलाइन में लीकेज हो रहे हैं।- शब्बू खान
जल जीवन मिशन का काम करा रहे ठेकेदार को सड़कों की मरम्मत और अन्य काम जल्द पूरा करने को कहा गया है। जब तक काम पूरा नहीं होता, हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। काम कराने वाले ठेकेदार ने 20 दिन का समय मांगा है।
- पवन कुमार, प्रभारी ईओ नगर पंचायत/ एसडीएम
शब्बू ख़ान
शब्बू ख़ान
शब्बू ख़ान
शब्बू ख़ान