फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की तैयारी तेज, नगर पालिका बनाएगी अभियान का खाका

Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
17 नवंबर काे प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सड़कों और प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रस्तावित अभियान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य ने नगर पालिका प्रशासन को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका से यह भी पूछा गया है कि सबसे पहले किस इलाके में कार्रवाई शुरू करना उचित रहेगा। अभियान का उद्देश्य सड़कों को खाली कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस समस्या की खबर को हमने 17 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण की समस्या और यातायात में आ रही बाधाओं को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने रेलवे स्टेशन रोड सहित कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आई स्थिति के आधार पर कार्रवाई करने की रूपरेखा तैयार की गई। अब इसको धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका से प्रस्ताव मांगा गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार को पत्र भेजकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।
प्रशासन की प्राथमिकता में गन्ना वाहनों की आवाजाही भी शामिल है। गन्ना सीजन के दौरान शहर के रास्तों पर लदे और खाली वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को इस तरह अंजाम देने की योजना है, इससे वाहनों के संचालन में बाधा न आए और जाम की समस्या से भी राहत मिले। कार्ययोजना तैयार होने के बाद चिह्नित इलाकों में व्यापारियों और स्थानीय लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले सूचना दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने की मुख्य जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। अभियान में किसी तरह की बाधा आने पर जिला प्रशासन की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें