फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कब्जा मुक्त कराई वन भूमि पर पौधरोपण कराने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र में जेसीबी से खाली कराई जा रही वन भूमि। संवाद
विज्ञापन
घुंघचाई। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर वन विभाग बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने की तैयारी में जुट गया है। उच्चाधिकारियों से इसकी अनुमति मांगी गई है। खाली भूमि पर एक हजार 600 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज की नवदिया बंकी बीट का 8.13 हेक्टेयर क्षेत्रफल शाहजहांपुर जिले के क्षेत्र में आता है, लेकिन देखरेख पीटीआर के अधीन है। इस भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। भूमि पर फसलें भी उगाई जाती रही हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व को हस्तांतरित भूमि पर अतिक्रमणकारी पांच दशकों से कब्जा करके फसलें उगा रहे थे। शुक्रवार को पीटीआर प्रशासन और सामाजिक वानिकी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पहुंच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। अब तक 20 हेक्टेयर जमीन खाली कराई जा चुकी है।
अभियान के दौरान कब्जेदारों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने वन भूमि मुक्त कराने का कार्य जारी रखा। कब्जा मुक्त भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। सामाजिक वानिकी ने पूरी भूमि पर पौधारोपण कराने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। नीम, पीपल, शीशम, अर्जुन और अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। अनुमति मिलने पर पौधारोपण का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ेगा। इससे पहले 17 फरवरी को भूमि कब्जा मुक्त कराई गई थी। अब 18 मई को फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन



कब्जा मुक्त कराने के बाद 20 हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। उस भूमि पर पौधारोपण कराया जाएगा। भूमि पर एक हजार 600 अलग अलग प्रजातियों का पौधारोपण कराया जाएगा। इसके लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पौधारोपण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


- भरत कुमार डीके, डीएफओ, सामाजिक वानिकी

घुंघचाई क्षेत्र में जेसीबी से खाली कराई जा रही वन भूमि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें