फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कागजों पर प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी

Sat, 08 Feb 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला कक्ष की मेज पर जमी धूल।संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर शासन सख्त है। प्रयोगशालाओं की व्यवस्था और परीक्षा की पारदर्शिता के लिए कई नए नियम भी लागू किए गए हैं। जिले के विभागीय अफसरों ने प्रधानाचार्याें को जरूरी निर्देश दिए हैं। मगर प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर ही चकाचक हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और परीक्षार्थियों की सुविधा के प्रयास धरातल पर नजर नहीं आ रहे। प्रयोगशालाओं में ताले लटक रहे हैं। उपकरण अलमारियों में बंद हैं। शुक्रवार को जहानाबाद के जहानाबाद इंटर कॉलेज की प्रयोगशालाओं की स्थिति काफी खराब मिली। दो दिन बाद शुरू हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा की कोई भी तैयारी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

एक कक्ष में संचालित प्रयोगशालाएं, उसमें भी संसाधन गायब
कॉलेज में एक ही कक्ष में प्रयोगशालाओं का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रयोगशाला में ताला लटक रहा था। ताला खुलने पर कक्ष के अंदर धूल का गुबार दिखा। कक्ष की दीवारों पर प्रयोग से संबंधित कुछ चार्ट लगे थे। स्लेप में कुर्सी सजी मिली। कक्ष में संसाधन के नाम पर एक भी उपकरण नहीं दिखा। पूछने पर बताया कि उपकरण विषयवार अलमारी में बंद हैं।

कॉलेज में 825 विद्यार्थी, प्रयोगशाला सिर्फ एक
कॉलेज में 825 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक तो हैं, लेकिन प्रयोगशाला सिर्फ एक हैं। प्रयोगशाला के छोटे के कक्ष में विभिन्न विषयों की प्रयोगशाला होने का दावा किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहताश कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला के संसाधनों सुरक्षा के लिहाज से अलमारी में रखा गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें