हिमांशु अग्निहोत्री
पीलीभीत। परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में पाठ्यक्रम की पढ़ाई कैसे पूरी होगी। रात में नींद भी नहीं आ रही है, सिरदर्द होता रहता है। ऐसी समस्याएं लेकर 12वीं के विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के मन कक्ष में आ रहे हैं।
सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं का काफी कम समय बचा है। ऐेसे में विद्यार्थियों की चिंता सामने आने लगा है। इस परेशानी से बच्चे ही नहीं, अभिभावक भी चिंतित है। समाधान की उम्मीद में वे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जहां मन कक्ष में उनकी काउंसलिंग की जा रही है। मनोचिकित्सक डॉ. आयुषी बिष्ट ने बताया कि बच्चों में तनाव, घबराहट, नींद न आना, पेपर को लेकर संशय जैसी दिक्कतें आ रही हैं।
स्वास्थ्य में परिवर्तन होने पर अभिभावक अस्पताल आ रहे हैं। जहां काउंसलिंग में परीक्षा कारण के रूप में सामने आ रही है। इस माह छह बच्चे मन कक्ष में आ चुके हैं। एक बच्चे ने बताया कि परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद से सिरदर्द हो रहा है, रात में नींद नहीं आ रही है, पाठ्यक्रम पूरा करना चुनौती बना हुआ है। काउंसलिंग में छात्र को मन को शांत करने के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चे का सहयोग करने के बारे में कहा जाता है। इसी तरह काउंसलिंग से समस्या का निदान किया जा रहा है। संवाद
फोटो :37
परीक्षाओं संबंधी समस्याएं लेकर छात्र अभिभावक के साथ आ रहे हैं। उन्हें नींद, तनाव, थकान आदि की दिक्कत हो रही है। काउंसलिंग कर परीक्षा की बेहतर तैयारी करने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। - डॉ. आयुषी बिष्ट, मनोचिकित्सक, मनकक्ष, मेडिकल कॉलेज
फोटे: 36
परीक्षा में कम समय बचा है। ऐसे में रिवीजन पर अधिक ध्यान दें। नया न पढ़ें, लघु उत्तरीय प्रश्न अच्छा स्कोर करने में मदद कर सकते हैं। प्रत्येक विषय को बराबर समय दें। परीक्षा सारणी को देखें, जिस विषय की परीक्षा में अधिक गैप हो, उसे ध्यान रखकर टाइम टेबल बनाएं। -संतोष कुमार, प्रधानाचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
-
फोटो: 35
परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में छात्र इसको लेकर तनाव बिल्कुल न लें, बल्कि इसे उत्सव की तरह मनाएं। टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं, जिससे परेशानी होने पर काउंसलर की मदद ली जा सकती है। अब तक जो पढ़ा है। उसे दोहराना का प्रयास करें। -गिरजेश कुमार चौधरी, डीआईओएस
-
ये उपाय अपनाएं
- समय प्रबंधन पर खासा ध्यान दें।
- प्रतिदिन सात से आठ घंटे की अच्छी गुणवत्ता की नींद जरूर लें।
- दिन में 40 से 45 मिनट तक व्यायाम करें।
- एकाग्रता के लिए मेडिटेशन और योग करें।
- पढ़ाई करते समय 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें।
- समस्या होने पर मनकक्ष में मनोचिकित्सक से सलाह भी ले सकते हैं।
- खुद को हाइड्रेट करें।
- रिवीजन पर फोकस रखें, नया पढ़ने से बचें।
मेडिकल कॉलेज स्थित मन कक्ष । संवाद
मेडिकल कॉलेज स्थित मन कक्ष । संवाद