पीलीभीत। पीलीभीत जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए चयन तो कर लिया गया, लेकिन पीलीभीत को राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन का इंतजाम अब तक नहीं किया गया। ऐसे में लोग लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बस का सहारा ले रहे हैं। आठ वर्ष पूर्व संबंधित मार्ग के लिए नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती थी। अब ट्रेन की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
वर्ष 2018 में पीलीभीत से रात्रि 12 बजे लखनऊ के लिए नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता था, जो सुबह 6 बजे लखनऊ पहुंचती थी। इस ट्रेन से यात्रियों को सफर में सहूलियत थी, लेकिन टनकपुर-पीलीभीत ब्राॅडगेज के काम के दौरान यह ट्रेन बंद कर दी गई। इसके बाद पीलीभीत बड़ी लाइन होने के बाद प्रयागराज के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस व गोरखपुर के लिए ट्रेन का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन इन ट्रेनों का सीधा संचालन राजधानी के लिए नहीं है।
पूर्व में जिले से सीधे राजधानी को जोड़ने वाली ट्रेन के संचालन के लिए कई समाजसेवी, व्यापारी संगठन व जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में मंडलीय रेलवे अधिकारियों से मांग की, लेकिन अभी तक सारे प्रयास विफल रहे। संवाद
शिवम कश्यप- फोटो : रामेश्वर दास