फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर गर्भवती को घर से निकाला, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। दहेज की खातिर दो माह की गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम परेवा अनूप निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 26 जून 2024 को थाना बिलसंडा के ग्राम घुंघचइया निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी। दूसरी बार की विदाई के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे और प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। जबकि पीड़िता दो माह से गर्भवती है। 20 अगस्त को सास लीलावती, ननद पिंकी देवी, चचेरे देवर अनिल, चचेरी ननद चांदनी ने मारपीट कर धमकी दी।
विज्ञापन

शोर-शराबे पर पड़ोसियों ने 112 पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थाने ले जाते समय पति भीकमपुर चौराहे पर छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें