फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जान से मारने की नीयत से गर्भवती का दबाया गला, पति को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गाली-गलौज कर गर्भवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गला दबाया। घटना की तहरीर देकर थाने से लौटते समय आरोपियों ने दोबारा पीड़िता और उसके पति को घेरकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा निवासी मीना ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि चार जुलाई की सुबह नौ बजे गांव की ही राखी गिरि पत्नी रविंद्र गिरि, चंद्रा गिरि ने गुड्डू मिस्त्री के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया गया। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद वह अपने पति संजीव कुमार के साथ घटना की तहरीर देकर थाना जहानाबाद से लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दोबारा उन लोगों को घेरकर मारपीट की, जिसका वीडियो भी मौजूद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें