प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कराया वार्ड में भर्ती
परिवार की महिलाएं भी गर्भवती के पास बैठी रहीं। जैसे तैसे रात काटी। गर्भवती के परिवार वालों ने बताया कि स्टाफ नर्स रेनू सुबह पांच बजे ही चली गई थी। इसकी जानकारी पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ लोकेश गंगवार ने महिला वार्ड जाकर गर्भवती को वार्ड में शिफ्ट कराया। स्टाफ को उचित सेवाएं देने की हिदायत दी है।