अन्य मंडलों में चावल ज्यादा और गेहूं मिलेगा कम
इसके विपरीत, आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर और वाराणसी जैसे धान प्रधान मंडलों में चावल की मात्रा बढ़ाई गई है। अंत्योदय कार्डधारकों को अब 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल बांटा जाएगा। हालांकि, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ सहित कई अन्य मंडलों के वितरण स्केल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वितरण की कुल सीमा पात्र गृहस्थी के लिए 5 किग्रा प्रति यूनिट और अंत्योदय के लिए 35 किग्रा प्रति कार्ड ही रहेगी।