फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता: सीएचसी में आठ घंटे तक गैलरी में जमीन पर लेटी रही गर्भवती, स्टाफ ने वार्ड में नहीं किया भर्ती

Thu, 15 Jan 2026 02:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में स्टाफ की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। रात में प्रसव पीड़ा होने पर यहां पहुंची गर्भवती महिला को स्टाफ ने वार्ड में भर्ती नहीं किया। गर्भवती आठ घंटे तक गैलरी में जमीन पर लेटी रही। सुबह पहुंचे सीएचसी अधीक्षक ने महिला को वार्ड में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
अस्पताल की गैलरी में जमीन पर लेटी गर्भवती, पास में बैठीं परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में प्रसव के लिए बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची गर्भवती महिला को स्टाफ ने वार्ड में भर्ती ही नहीं किया। गर्भवती करीब आठ घंटे से अधिक समय तक वार्ड के सामने गैलरी में जमीन पर लेटी रही। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे सीएचसी अधीक्षक ने स्टाफ को फटकार लगाई और गर्भवती को वार्ड में शिफ्ट कराया। 

विज्ञापन
Trending Videos

रात में दो बजे सीएचसी पहुंची थी गर्भवती 
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज अमखिरिया निवासी सोनू बुधवार की रात दो बजे के अपनी पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स निशा व रेनू ने केवल नाम दर्ज कर लिया और कोई इलाज नहीं किया। परिजन का आरोप है कि गर्भवती को वार्ड में भर्ती भी नहीं किया। गर्भवती घर से लाए बिस्तर पर वार्ड के सामने गैलरी में जमीन पर ही लेटी रही। 
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कराया वार्ड में भर्ती 
परिवार की महिलाएं भी गर्भवती के पास बैठी रहीं। जैसे तैसे रात काटी। गर्भवती के परिवार वालों ने बताया कि स्टाफ नर्स रेनू सुबह पांच बजे ही चली गई थी। इसकी जानकारी पर पहुंचे  प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ लोकेश गंगवार ने महिला वार्ड जाकर गर्भवती को वार्ड में शिफ्ट कराया। स्टाफ को उचित सेवाएं देने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें