फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फिट लंबा अजगर देख ग्रामीणों में कौतूहल

Wed, 18 Nov 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में 12 फिट लंबा अजगर गांव के लोगों के बीच में कोतूहल का विषय रहा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव में कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह समीप के खेतों में गए हुए थे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की निगाह ग्रामीण नेपाल मंडल के खेत में पड़े एक अजगर पर पड़ी। करीब 12 फिट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों की घिग्घी बंध गई।

जानकारी पर तमाम ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। वनकर्मी संदीप मंडल, नोखेलाल व संदीप सिंह ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया और समीप के जंगल में लेकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें