पीलीभीत। मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे को जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज शान-ओ-शौकत से अदा की गई। नमाजियों ने खुदा के सामने सजदा कर अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी।
शहर की शाही जामा मस्जिद में हजारों सिर खुदा की बारगाह में झुके। शाही इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने रमजान शरीफ, कुरआन पाक और दीन के तमाम अरकान पर रोशनी डाली।
जामा मस्जिद में कौम को खिताब करते हुए मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने नबी-ए-करीम की सीरत का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान बंदों के लिए रहमत और निजात का जरिया है।
उन्होंने ईद की नमाज से पहले फितरा गरीबों में अदा करने की भी ताकीद की। इसके अलावा दरगाह हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां, बादशाह बेगम, मौला अली, पांच पीर, दरगाह अल्लाहू मियां, फीलखाना आदि जगहों पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के अलावा बरखेड़ा, जहानाबाद, अमरिया, न्यूरिया, मझोला, माधोटांडा, कलीनगर समेत अन्य इलाकों में भी अलविदा की नमाज निर्धारित समय पर अदा की गई।
बीसलपुर नगर के अलावा रसियाखानपुर,चठिया सेवाराम, दौलतपुर हीरा, टिकरी, ईंटारोड़ा, टेहरी, रोहनिया, कनगवां, जसकर्णापुर और कितनापुर आदि स्थानों पर भी अलविदा की नमाज अदा की गई। चुर्रासकतपुर क्षेत्र में मीरपुर वाहनपुर, महादेवा, रिछोला सबल, अभयपुर चैना, शायर और राजूपुर आदि स्थानों पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। बरखेड़ा नगर की जामा मस्जिद के इमाम हिसामुद्दीन कारी ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इसके बाद मुल्क में अमन और चैन की दुआएं की। माधोटांडा और कलीनगर में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई। न्यूरिया नगर में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।
शहर की जामा मस्जिद के पास बिक रहे खिलौने वाले तोते को कुछ तरह देखकर खुश होता बच्चा।संवाद
शहर की जामा मस्जिद के पास बिक रहे खिलौने वाले तोते को कुछ तरह देखकर खुश होता बच्चा।संवाद
शहर की जामा मस्जिद के पास बिक रहे खिलौने वाले तोते को कुछ तरह देखकर खुश होता बच्चा।संवाद
शहर की जामा मस्जिद के पास बिक रहे खिलौने वाले तोते को कुछ तरह देखकर खुश होता बच्चा।संवाद