फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिजली उपयोग बंद कराएं ग्राम प्रधान

Fri, 30 Jan 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लोड कम कर अवैध कनेक्शन बंद कराने के लिए चल रहे अभियान में प्रधानों का सहयोग मांगा गया है। एसडीएम सदर रामप्रकाश ने प्रधानों से गांव में चल रहे अवैध कनेक्शन बंद कराकर वैध कराने की अपील की है।
विज्ञापन


मरौरी ब्लाक सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, कोटेदार एवं लेखपालों की बैठक हुई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने गांव में हो रही बिजली चोरी के आंकड़ों की जानकारी देकर गांव और समाज के हित में बिजली चोरी रोकने की अपील की।

उन्होंने बताया कि सात फरवरी को जिले के सभी सातों ब्लाक मुख्यालयों पर विद्युत कनेक्शन को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें आवेदकों को जरूरी अभिलेख जमा करने पर तुरंत कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया जिले में 15 हजार नए बिजली कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है। इससे पूर्व एसडीएम ने कहा कि बिजली चोरी से हो रहे नुकसान को रोकने में प्रधानों की भूमिका अह्म है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार ने नए बिजली कनेक्शन के लिए प्रधानों, रोजगार सेवकों एवं ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों को लक्ष्य भी दिए। बैठक में एडीओ आभास कुमार, एसडीओ विद्युत दीपक नेगी, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी लालबहादुर, रुपेश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें