फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विद्यालयों में तीन दिन से नहीं बना एमडीएम

Thu, 29 Jan 2015 11:59 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार परिषदीय विद्यालयों में लगातार तीन दिन से मिड डे मील न बनने पर बीएसए ने हेड मास्टरों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


मिड डे मील के संचालन को शासन द्वारा इंट्रेक्टिव वायस रेस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) अपनाया गया है। जिसके माध्यम से हेडमास्टरों द्वारा रोजाना मिड-डे मील की रिपोर्ट भेजी जाती है। आईवीआरएस पर जिले के चार विद्यालयों द्वारा पिछले तीन दिनों से मिड-डे मील की रिपोर्ट नहीं भेजी गई। जिसकी सूचना बीएसए को दी गई।
विज्ञापन


बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक विद्यालय गौटिया लखनऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ईंटारोड़ा और उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंदीभूड़ के हेडमास्टरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि चार विद्यालयों द्वारा एमडीएम की रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन


हेडमास्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन के भीतर एमडीएम न बनने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें