फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान ने महिला मेट को हटाया, पुत्रवधू का कर दिया चयन

Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधान ने पंचायत में कार्यरत महिला मेट को हटाकर अपनी पुत्रवधू को उसके स्थान पर रख लिया। महिला मेट के पति ने मामले की शिकायत मनरेगा लोकपाल से की। मनरेगा लोकपाल ने मामले में बीडीओ से सात दिनों में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लाॅक क्षेत्र के गांव मीरपुर हेमपुर निवासी सुरेंद्रपाल ने मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा से शिकायत की है। बताया कि उसकी पत्नी अलखनंदा ग्राम पंचायत में महिला मेट के पद पर कार्य करती थीं। आरोप है कि प्रधान गोमती देवी व रोजगार सेवक उमेश चंद्र मिश्रा उससे चुनावी रंजिश रखते हैं। कुछ दिन पूर्व दोनों ने सांठगांठ कर उसकी पत्नी को महिला मेट के पद से हटवा दिया। इसके बाद प्रधान ने अपनी पुत्रवधू का चयन महिला मेट के पद पर करा दिया। महिला मेट का चयन भी गलत तरीके से किया गया है। आरोप है कि प्रधान रोजगार सेवक की मदद से मनरेगा कार्यों में मजदूरों की हाजिरी भी फर्जी तरीके से लगा रहे हैं। मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पर बिलसंडा बीडीओ को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही सात दिनों के भीतर मामले की रिपोर्ट तलब की है। दोषी पाए जाने पर मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें