फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रदीप और शबनम में मारी बाजी

Mon, 13 Oct 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग से 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से प्रदीप प्रथम, विक्रम द्वितीय और जीनियस तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में शबनम प्रथम, साक्षी द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं।
विज्ञापन

न्याय पंचायत मार, करेली और बमरौली के दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बमरौली में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई।
दिनभर चली प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दौड़, लंबी कूद और अन्य एथलेटिक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग की ही 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के प्रदीप, अमन और अनिकेत, वहीं बालिका वर्ग में शबनम, साक्षी और लवी ने क्रमशः स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ (उच्च प्राथमिक वर्ग) में बालक वर्ग के अवधेश, अरविंद और लक्ष्मीनारायण व बालिका वर्ग की छाया, नीलम और कोमल ने जीत दर्ज की। लंबीकूद में बालक वर्ग के अमन, किशन और रामजीत, और बालिका वर्ग की कीर्ति, साक्षी और प्रतिज्ञा विजेता रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें