अमरिया/ बरखेड़ा। दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दंगल में पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। इनमें आरिफ, रवि, सुमित और महिला पहलवान नर्मदा थापा ने जीत दर्ज की।
गांव गाजीपुर कुंडा में 800 रुपये की इनामी कुश्ती सोबरन लाल बरखेड़ा व रवि बरेली के बीच हुई। इसमें रवि विजेता रहे। दूसरी 800 रुपये की कुश्ती हसनैन रिठौरा व आरिफ बरखेड़ा के मध्य हुई। इसमें आरिफ को विजयी घोषित किया गया। तीसरी 500 रुपये की कुश्ती राकेश जलालाबाद व सुमित रामशाला के बीच हुई। इसमें सुमित ने बाजी मारी।
अमरिया के रामलीला मेले पर चल रहे विराट एकता दंगल में सोमवार को पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। महिला पहलवान नर्मदा थापा नेपाल ने कड़े मुकाबले में आकांक्षा दिल्ली को चित कर दिया। चांद पहलवान कलियर ने दानिश अमरिया को पटकनी दी। बोगरा पहलवान कोपाल ने तूफान पहलवान झांसी को पराजित किया। बाबा अजमेरी पहलवान ने भूरा दातागंज को पटकनी देकर मुकाबला जीता। इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता सुरेश कुमार गुप्ता , आशीष गुप्ता, श्याम बिहारी किशोरी लाल सागर लेखराज भारती नेमचंद सागर बाबा कमल कुमार गुप्ता मुंशीलाल सागर विशाल गुप्ता ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। संवाद