फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खंभा गिरने से छह गांवों की बिजली चार दिनों से ठप

विज्ञापन
बिजली के खंभों पर त्रिपाल लगाते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। खंभा गिरने से शारदा किनारे के बाढ़ प्रभावित चंदिया हजारा सहित छह गांवों की बिजली आपूर्ति चार दिन से ठप है। रात में अंधेरा रहने से कीड़े-मकोड़ों के अलावा जंगली जानवरों का डर बना रहता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी शारदा नदी के समीप और बाढ़ प्रभावित हैं। इन गांवों में बिजली आपूर्ति शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से की जाती है। बिजली लाइन जंगल से होकर निकली है। इससे जंगल में अक्सर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से आपूर्ति ठप हो जाती है।
चार दिन पहले बारिश में जंगल के समीप खंभा गिर गया। इससे छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना ऊर्जा निगम के अफसरों को दी गई, मगर अब तक आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है। जेई आशुतोष कुमार ने बताया कि शीघ्र ही खंभा सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा मार्ग पर तारों को कराया ठीक, एक घंटा प्रभावित रही आपूर्ति
पीलीभीत। कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढीले तारों को ठीक कराने के साथ खंभों पर पॉलिथीन बांधने का काम कराया गया। इससे आपूर्ति करीब एक घंटा तक बाधित रही।
शहर के चौक बाजार से कांवड़ लेकर श्रद्धालु मंदिर के लिए पहुंचते है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर ऊर्जा निगम की ओर से इस मार्ग पर झूलते तारों को सही कराया गया। साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले खंभों पर पॉलिथीन लगाई गई।
इसके चलते चौक बाजार के आस-पास के तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटा तक बाधित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, वल्लभ नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, गोदावरी स्टेट सहित अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर चिह्नित मार्ग पर विभाग की ओर से कार्य कराया गया। इसके चलते आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें