फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच घंटे ठप रही कस्बा समेत सौ गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे सहित लगभग सौ गांवों की बिजली सोमवार को पांच घंटे तक ठप रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

33 केवी विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लगातार पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। तेज धूप और उमस के बीच बत्ती गुल होने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजते ही उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर के समय सूरज की तपिश और चिपचिपी गर्मी के बीच पंखे, कूलर और एसी ठप पड़ गए, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। लगातार पांच घंटे बिजली न रहने का सीधा असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। पानी की टंकियां खाली हो जाने और नलकूप न चलने के कारण कस्बे के मुहल्लों से लेकर गांवों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। घरेलू कामकाज के साथ-साथ मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम करने में ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर लोग हैंडपंपों पर कतार लगाए दिखे। इसके अलावा बाजार में फोटोकॉपी, वेल्डिंग, इंटरनेट कैफे और आटा चक्की जैसे बिजली आधारित कारोबार पूरी तरह ठप रहे। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि 33 केवी मुख्य लाइन में मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के चलते यह शटडाउन लिया गया था। शाम चार बजे कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें