फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाइन क्षतिग्रस्त होने पर 24 घंटे से ठप छह गांव की बिजली

Sat, 11 Jul 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में बिजली हाईटेंशन लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से शारदा नदी किनारे के गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार देर शाम ठप हो गई। ठप बिजली आपूर्ति को दूसरे दिन भी सुचारु नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


गांव चंदिया हजारा और इसके समीप के गांव राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, धु्रव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी को शेरपुर विद्युत सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांवों को बिजली आपूर्ति को हाईटेंशन की लाइन हरीपुर जंगल से निकली है। शुक्रवार देर शाम जंगल में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से इन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी लाइन को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी। इससे पहले सोमवार को हरीपुर जंगल में हाईटेशन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से दो दिन बिजली आपूर्ति ठप रही थी। अक्सर हाईटेंशन लाइन की खराबी से ठप होने वाली बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि लाइन पर जंगल के अंदर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें