फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क के गड्ढे में पहिया धंसने से एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस

Sat, 11 Jul 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर के वार्ड संख्या एक में सरकारी अस्पताल को जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल हो गई है। मरीज को लेकर गुजर रही एक एंबुलेंस का पहिया गड्ढे में धंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकाला जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे एक एंबुलेंस मरीज को लेकर इसी मार्ग से गुजर रही थी, तभी सड़क के किनारे बने एक गहरे गड्ढे में उसका पहिया धंस गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल के अनुसार बारिश से सड़क खराब हो गई है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें