फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नदी किनारे के गांवों, कॉलोनियों की पूरी रात ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खराबी से शारदा नदी किनारे के पांच गांव और कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति शनिवार पूरी रात ठप रही। शेरपुर, हरीपुर, कुर्रैया उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ाई रही। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में असुविधा हुई।
विज्ञापन

शेरपुर उपकेंद्र से चंदिया हजारा फीडर को जाने वाली लाइन में खराबी से शारदा नदी किनारे के गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, पहाड़ापुर, मंगल कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 11 बजे सुचारु हो सकी। इसके अलावा शेरपुर कलां में रात घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर में 630 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से शनिवार सुबह छह हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई, जो रात नौ बजे सुचारु हो सकी। संवाद
-

एक लाइन से तीन उपकेंद्र, एक साथ ठप होती है बिजली

पूरनपुर। नगर के 132 केवीए उपकेंद्र से शेरपुर कलां के उपकेंद्र को डाली गई लाइन से शेरपुर के अलावा हरीपुर और कुर्रैया उप केंद्रों को भी आपूर्ति की जाती है। फॉल्ट या अन्य खराबी से तीनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति अक्सर ठप हो जाती रही है। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि देहात में रोस्टिंग, गर्मी में लोड बढ़ने से समस्या है। फॉल्ट से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई है। सूचना मिलते ही फॉल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें