फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दिन से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, साढ़े आठ हजार उपभोक्ता प्रभावित

Sun, 19 Oct 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में फीडर संख्या तीन व चार की भी बिजली आपूर्ति दो दिन से लड़खड़ाई चल रही है। दोनों फीडरों के साढ़े आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पर्वों को लेकर बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। इसके बावजूद नगर के फीडर संख्या तीन व चार की बिजली आपूर्ति दो दिन से लड़खड़ाई चल रही है। शुक्रवार को दोनों फीडरों पर घंटों बिजली कटौती की गई। शनिवार को भी सुबह सवा आठ बजे दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति पौन घंटे बंद रही। दोपहर ढ़ाई बजे फिर आधा घंटे के लिए दोनों फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम चार बजे फीडर संख्या तीन की बिजली आपूर्ति आधा घंटे बंद रही। खराब बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है। अवर अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि फीडर संख्या तीन की आउटगोइंग ट्राॅली से खराबी से समस्या हुई है। अब ट्राॅली की खराबी को ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें