फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धरने पर बैठा पीड़ित परिवार, पुलिस ने समझाकर लौटाया

Sun, 19 Oct 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने सीओ कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही सीओ और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया और परिवार को वापस गांव लौटा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया मरौरी निवासी विमला देवी ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री अंशिका की बीते 30 अप्रैल को हत्या हुई थी। घटना की नामजद रिपोर्ट उसी समय दर्ज करा दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। आरोपी के हौसले बुलंद हैं। महिला ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वह शनिवार को दोपहर में सीओ कार्यालय परिसर में परिवार के साथ धरना देकर बैठ गई। इसकी जानकारी सीओ प्रगति सिंह और कोतवाल संजीव शुक्ला को हुई। इसके बाद दोनों पहुंचे। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराने के बाद पीड़ित परिवार को गांव लौटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें