पूरनपुर। हरीपुर जंगल में धनाराघाट रोड पर हाईटेशन लाइन पर पेड़ गिरने से मंगलवार रात आठ बजे छह गांवों और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ हटवाकर लाइन दुरुस्त होने से बुधवार दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
पेड़ गिरने से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव कालोनी, परितोष कालोनी, पहाड़ापुर, मंगल कालोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात गांवों और कॉलोनियों में अंधेरा रहा। बुधवार दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन से पेड़ हटने और बिजली की लाइन दुरुस्त होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। जंगल में अक्सर पेड़ या टहनी लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं कई बार उच्च अफसरों को पत्र भेजकर जंगल में हाईटेंशन लाइन अंडर ग्राउंड कराने की मांग कर चुके हैं। संवाद