बिजली उपकेंद्र के
पांच एमबीए ट्रासंफार्मर में खराबी से उपकेंद्र के तीनोें फीडरों के 28
गांव की बिजली सप्लाई पिछले तीन दिनों से ठप है। इससे उपभोक्ताओं में रोष
है।
कस्बा के विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के अलावा पूरनपुर देहात के कुछ
हिस्से सहित 28 गांव को बिजली सप्लाई होती है। बिजली उपकेंद्र पर तैनात
कर्मचारी सिकंदर खां ने बताया कि पांच एमपीए ट्रांसफार्मर में खराबी के
चलते बिजली सप्लाई ठप हुई है। इसकी सूचना एसडीएम सौरभ भारद्वाज और जेई को
दी गई है।
उपभोक्ता किफातुल्ला खां, सरफुद्दीन खां, दिलनवाज खां, तकी खां
आदि ने बताया कि ठप बिजली सप्लाई को तीन दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया।
इससे भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने जल्द ही ठप बिजली सप्लाई को सुचारु
कराने की मांग की है।