फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र गांव की अधिकारी स्वयं करें निगरानी

Tue, 07 Apr 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोहिया समग्र गांव के विकास कार्यों की स्थिति जानने को डीएम ओएन सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को गांव में स्वयं पहुंचकर अपने विभागों से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य कराएं जिससे सरकार और प्रशासन दोनों का नाम हो।
विज्ञापन


गांधी सभागार में शाम हो हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि लोहिया समग्र गांव सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। इन गांव में विकास के सभी कार्य समय से व गुणवत्ता परक होने चाहिए। उन्होंने वर्ष 2013-14 के गांव में कराए गए कार्यों का सीडीओ से सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गांव में काम चल रहा है उन्हें समय से पूरा कराएं।

गांव में सोलर पैनल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री की मौजूदगी, बच्चों में कुपोषण की जांच और धात्री को पुष्टाहार व दवाओं का वितरण ठीक होना चाहिए। डीएम ने बीएसए से लोहिया ग्राम के सभी स्कूलों में शिक्षक की तैनाती और मिड डे मील का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, बीएसए अंबरीश यादव, डीआईओएस जेके वर्मा, सीएमओ डॉ. ओम चौहान, डीपीआरओ बीपी सक्सेना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें