फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से ठप है 28 गांवों की बिजली

Tue, 07 Apr 2015 12:04 AM IST
शेरपुरकलां/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र के पांच एमबीए ट्रासंफार्मर में खराबी से उपकेंद्र के तीनोें फीडरों के 28 गांव की बिजली सप्लाई पिछले तीन दिनों से ठप है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


कस्बा के विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के अलावा पूरनपुर देहात के कुछ हिस्से सहित 28 गांव को बिजली सप्लाई होती है। बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी सिकंदर खां ने बताया कि पांच एमपीए ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते बिजली सप्लाई ठप हुई है। इसकी सूचना एसडीएम सौरभ भारद्वाज और जेई को दी गई है।

उपभोक्ता किफातुल्ला खां, सरफुद्दीन खां, दिलनवाज खां, तकी खां आदि ने बताया कि ठप बिजली सप्लाई को तीन दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया। इससे भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने जल्द ही ठप बिजली सप्लाई को सुचारु कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें