फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली फॉल्ट व कटाैती ने बढ़ाईं मुश्किलें

विज्ञापन
बिजली सही करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली फॉल्ट और कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समस्या का समाधान होने के बाद भी कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही। वहीं, पेड़ों की छंटाई होने से भी करीब दस से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात को भी बिजली के फॉल्ट होते रही है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। देर रात निरंजनकुंज कॉलोनी में तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, एकता नगर, अवध नगर, सहगल वाले ट्रांसफार्मर, अशरफ खां, जोशी टोला, पिंंक सिटी सहित अन्य इलाकों में हुए फॉल्ट से यहां की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ला शाहरुख में फेस की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। लाल रोड, रामा कॉलेज रोड, अग्रवाल सभा, बेनहर स्कूल के आसपास दिक्कतें आईं। बेनी चौधरी मोहल्ला, साहूकारा में फेस की दिक्कत रही। अग्रवाल सभा के पास भी कटौती होने से लोगों को परेशानी हुई। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि छुटपुट फॉल्ट हुए थे, जिससे वहां की आपूर्ति प्रभावित हुई। सूचना के बाद टीम को भेजकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद
इधर, उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दिए जाने के लिए बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अफसरों की ओर से लाइन पर आ रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम कराया। इससे बेनहर रोड, मोती महल, गुरुकुल कॉलोनी, विश्वनाथपुरम, श्रीराम कॉलोनी, तिरुपति गोल्डन सिटी, सनराइज कॉलोनी, तिरुमला, तिरुपति गोल्डन पार्क, जगदीश बिहार, जीटीआई कॉलेज की आपूर्ति करीब डेढ़ घंटा तक बाधित रही। इसके बाद भी यहां पर दिन में कटौती होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें