फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीआरडीए को विधायक निधि से मिले दस करोड़, मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) को विधायक निधि मद से 2025-26 के वित्तीय ग्रांट से दस करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

धनराशि मिलने के बाद चारों विधानसभा के विधायकों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। कुछ प्रस्ताव मिलने पर निर्माणाधीन एजेंसी को उनकी डीपीआर बनाने के लिए भेज दिया है।
प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विधायक को सालाना अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ की विधायक निधि मिलती है। 2025-26 के लिए मई में जिले की चारों विधानसभा पीलीभीत सदर, बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा के लिए प्रत्येक विधायक निधि से डीआरडीए को ढाई-ढाई करोड़ मिलाकर कुल दस करोड़ का बजट मिल चुका है।
विज्ञापन

डीआरडीए के पीडी पवन कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के बताए कार्य के अनुसार, इनका उपयोग विकास कार्यों में कराया जाएगा। जल्द ही डीपीआर बनने के बाद सीडीओ की अनुमति के बाद इन विकास कार्यों का एजेंसी के स्तर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें