फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल

Sat, 04 Jul 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में बिजली आपूर्ति दुरुस्तर करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में हुई बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा बृहस्पतिवार की रात भी फॉल्ट व कटौती की समस्या रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम से बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या शुरू हो गई। रात आठ बजे के करीब एकता नगर कॉलोनी में तकनीकी समस्या से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी शहर के कई इलाकों में कटौती की समस्या लोगों के लिए गंभीर बनी रही। वहीं, शुक्रवार की सुबह से आपूर्ति कुछ ठीक रही, लेकिन दोपहर बाद एकाएक बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रामा कॉलेज रोड पर सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा अग्रवाल सभा की ओर भी तकनीकि समस्या से यहां की आपूर्ति बाधित रही। सुनगढ़ी मोहल्ले में निजी शिक्षण संस्थान वाली गली में फेस की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। निरंनजन कुंज में करीब आधा घंटा आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद बारिश शुरू होते ही शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, चंदोई पुल के आस-पास, रामस्वरुप पार्क, सुरभि कॉलोनी, पुरानी तहसील, मोहल्ला सराय खाम कांशीराम फीडर के चौक बाजार आदि इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद पहुंची टीमों ने वहां की आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कतें आई थीं। सूचना के बाद टीम को भेजकर दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें