फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2015 10:50 PM IST
चुर्रासकतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव परेवा के उपभोक्ताओं ने एक पखवाड़े से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव परेवा के तमाम उपभोक्ता शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारी उनके गांव के 15 दिन से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को जान बूझकर नहीं बदल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में विभाग के प्रति काफी रोष देखा गया। आधा घंटे बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार, रामगोपाल, रीतराम, सौरभ, विकास, भीमसेन, विनोद, नरेंद्र सिंह और बांकेलाल समेत तमाम उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें