फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2015 10:48 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू बुखार की रोकथाम न किए जाने से क्षुब्ध होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बारह पत्थर चौराहे पर जाम लगाकर स्वास्थ्य विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को बारह पत्थर चौराहे पर जमा हुए और उन्होंने जाम लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि  पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डेंगू बुखार फैला हुआ है। कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और तमाम लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इसकी कोई रोकथाम नहीं कर रहा है। आधा घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम और प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश गंगवार, अमित अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अनुज मित्तल, सुशील अग्रवाल, राहुल बाल्मीकि, रामनरेश अवस्थी, लक्ष्मी सक्सेना, अनीता भारती और रूपा मौर्या समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें