गांव परेवा के
उपभोक्ताओं ने एक पखवाड़े से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से क्षुब्ध
होकर शुक्रवार को बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व
निर्धारित योजना के अनुसार गांव परेवा के तमाम उपभोक्ता शुक्रवार को
प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन,
नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारी
उनके गांव के 15 दिन से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को जान बूझकर नहीं बदल रहे
हैं। प्रदर्शनकारियों में विभाग के प्रति काफी रोष देखा गया। आधा घंटे बाद
उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में
सुनील कुमार, रामगोपाल, रीतराम, सौरभ, विकास, भीमसेन, विनोद, नरेंद्र सिंह
और बांकेलाल समेत तमाम उपभोक्ता शामिल थे।