पीलीभीत। शहर में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। अलग-अलग इलाकों में हुए फाल्ट से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर विभागीय टीम इधर-उधर दौड़ती रही।
रविवार की रात करीब 10 बजे गणपतिपुरम, अग्रवाल सभा, संजय रॉयल पार्क, निरंजनकुंज आदि इलाकों में फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। मंडी समिति की ओर केबल में दिक्कत आने से बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, रात 11 बजे चूने वाली गली, दूधिया मंदिर फीडर की ओर आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। रात करीब 12 बजे खकरा फीडर पर तकनीकी समस्या से यहां के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। रात 1:15 बजे निरंजनकुंज कॉलोनी में वोल्टेज लो होने से लोगों को परेशानी हुई। सोमवार सुबह 10 बजे सेंट्रल बैंक की ओर आपूर्ति बाधित रहने से यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौक बाजार में फेस की दिक्कत रही। शहर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में ट्रांसफार्मर की लीड में दिक्कत होने से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ इलाकों में दिक्कत आई थी। टीम भेजकर बिजली लाइन को सही करा दिया गया।