फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2015 11:48 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध मेें एसडीओ दफ्तर के बाहर सांकेतिक धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने तय शेड्यूल के मुताबिक पूरे समय बिजली सप्लाई का करने और नगर में फीडर तीन शुरू करने की मांग की। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष  हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में बुधवार को एसडीओ कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। इसमें व्यापारियों ने कहा कि बिजली सप्लाई पूरी तरह लड़खड़ा गई है। सप्लाई का शेड्यूल तो निर्धारित किया गया है, लेकिन शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिलती। गनेशगंज, जायसवाल कॉलोनी, स्टेशन रोड, राजन टॉकीज वाली गली, रामलीला गली सहित कई मोहल्लों में उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। इससे भीषण गर्मी में व्यापारियों और अन्य उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पहुंचे एसडीओ को सारी समस्याएं बताईं गईं। एसडीओ सौरभ भारद्वाज ने सप्ताह भर मेें समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने सप्ताह भर में समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, नगराध्यक्ष हाजी लाडले, राजेंद्र कुमार आर्य, हरगोविंद बाजपेई, मनोज कटियार, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, सिकंदर साबरी, बलराम, अनुज, महेश, इमरान आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें