फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर इलाके में चरमराई बिजली व्यवस्था, हाहाकार

Sun, 24 May 2015 10:04 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। दोपहर में तीन घंटे की भीषण कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। इस एकमुश्त कटौती के अलावा थोड़ी थोड़ी देर में बिजली गुल होने से लोग बेहाल हैं। लोकल फाल्ट व्यवस्था की बदहाली और बढ़ा रहे हैं। गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति से लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


15 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। बिजली आने और जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। सुबह से शाम तक और रात से सुबह तक अनगिनत बार बिजली का आती-जाती है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कंट्रोल से होने वाली कटौती के साथ लोकल फाल्ट बिजली आपूर्ति को पटरी पर आने नहीं दे रहे हैं।

 मोहल्ला सुनगढ़ी, कुंवरगढ़, पंजाबियान, शेर मोहम्मद, गोपाल सिंह, केसरी सिंह, बेनी चौधरी, बाग गुलशेर, काला मंदिर, मोहल्ला थान सिंह, तुलाराम, कृष्ण विहार कॉलोनी, उपाधि कॉलेज रोड, नई बस्ती, आवास विकास, मोहल्ला खुदागंज, कबीर खां, मुनीर खां, भूरे खां, मोहम्मद वासिल, फीलखाना, मोहम्मद फारूक, मदीनाशाह आदि इलाकों में दिन-रात बिजली आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। दिन में दोपहर 1.15 बजे से तीन घंटे की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

पूरी तरह नाकाम है बिजली विभाग
गैस चौरहा निवासी जोहेब का कहना है कि बिजली विभाग आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में नाकाम है। एक इलाके में लोकल फाल्ट के नाम पर दूर-दूर तक के इलाकों की बिजली बंद की जा रही है, जो गलत है।
गर्मी में जीना हुआ दूभर
सुनगढ़ी निवासी आरती गुप्ता बताती हैं कि बिजली विभाग के कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी घंटों फाल्ट ठीक करने नहीं आते। बिजली कटौती से भीषण गर्मी में तो जीना दूभर हो रहा है।
हालात में सुधार न होना अफसोस
मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रत्ना शुक्ला कहती हैं कि अन्य शहरों में इतनी कटौती नहीं हो रही है जितनी कटौती अपने शहर में की जा रही है। जो बेहद अफसोस जनक है। ध्यान न देने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।
000
शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। इमरजेंसी कटौती और लोकल फाल्ट आने से दिक्कतें होती हैं। फाल्टों के कारण सप्लाई देर तक बधित न रहे। इसके लिए फाल्ट तुरंत ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को पहले से ही दिए जा चुके हैं।
दीपक नेगी, एसडीओ टाउन

बिजली उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
शेरपुरकलां। मोहल्ला नवदिया में करीब सप्ताह भर से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे गुस्साए उपभोक्ताओें ने रविवार को प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज लोगों ने शीघ्र बिजली सप्लाई शुरू न होने और जर्जर लाइनों को न बदले जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।

मोहल्ला नवदिया में फाल्ट से आधे मोहल्ला की बिजली सप्लाई करीब एक सप्ताह से ठप है। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने शाम करीब सात बजे मोहल्ले में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि मोहल्ले में डाली गई मुख्य लाइन जर्जर है। इससे अक्सर बिजली सप्लाई ठप रहती है। सप्ताह भर से आधे मोहल्ला की बिजली सप्लाई ठप होने से भीषण गर्मी में असुविधा हो रही है।

शीघ्र ही बिजली सप्लाई दुरुस्त न होने और जर्जर लाइनों के न बदलने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जाने आलम खां, मोहम्मद आसिक, शरीफ खां, रिजवान खां, छोटे खां, अनीस खां, असलम खां आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें