फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न होने के कारण पॉवर कॉरपोरेशन के नंबर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बकाया वसूली अभियान चलाने वाले पॉवर कारपोरेशन के अफसरों के सीएयूजी नंबर बकाया भुगतान न होने के कारण बीएसएनएल ने बंद कर दिए हैं। नंबर करीब एक महीने से बंद चल रहे हैं। दो बार शीघ्र बकाया जमा कराने के आश्वासन पर बंद किए गए सीयूजी खोल दिए गए मगर अब शत-प्रतिशत बकाया जमा होने पर ही अफसरों के सीयूजी खोले जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस, राजस्व, पॉवर कारपोरेशन सहित विभिन्न विभागों के अफसरों को सीयूजी मोबाइल के सिम दिए गए हैं। ताकि अफसरों से आसानी से बात हो सके और अफसरों के बदलने पर उपभोक्ताओं और अन्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर तलाशने में परेशानी न हो। सीयूजी नंबर बंद न होने के भी निर्देश उच्च अफसरों के है मगर पूरनपुर और बीसलपुर के पॉवर कारपोरेशन के अफसरों को जारी किए गए सीयूजी मोबाइल करीब एक महीने से बंद है।
इससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। बकाया पर दूसरों के कनेक्शन कटवाने वाले पॉवर कारपोरेशन के अफसरों के मोबाइल बिल बकाया होने के कारण बंद कर दिए गए हैं। कुछ बकाया जमा भी किया गया मगर शत प्रतिशत बकाया जमा न होने पर बंद कनेक्शनों को नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर पॉवर कारपोरेशन के डिवीजन में चलने वाले सीयूजी पहले भी बकाया पर दो बार बंद किए जा चुके है। तब शीघ्र बकाया जमा कराने का आश्वासन देकर नंबर खुलवा लिए गए। पूरनपुर में सात लाख बकाया होने पर सीयूजी बंद किए गए है। बकाया का करीब 25 हजार रुपये रह गया है। बकाया जमा होने पर सीयूजी नंबर खुलवा दिए जाएंगे। - अलोक सिंह, एसडीओ (बीएसएनएल)
बकाया के चलते पूरनपुर डिवीजन और बीसलपुर के सीयूजी नंबर बंद है। पूरनपुर का बकाया जमा करा दिया गया है। बारह हजार रुपये बकाया के बचे है। इसको लेकर भी अफसरों को जानकारी दी गई है। - अरविंद कुमार अधिशासी अभियंता (बिजली)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें