फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द शुरू होगा बंच कंडक्टर लाइन पड़ने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में डाली जाने वाली बंच कंडक्टर लाइन का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जागी है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता से संपर्क कर इसका विश्वास दिलाया है। यह कहा है कि जल्द वह सामान के साथ आएंगे और काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के नाम पर शासन-प्रशासन संजीदगी के दावे करता है। इसकी रोकथाम के लिए बंच कंडक्टर लाइन डाली जानी थी। वर्ष 2015 में शहर में यह काम शुरू कराया गया था। चिह्नित 28 किमी इलाके में यह काम होना था, लेकिन 2017 में यह काम अचानक बंद कर दिया था। महज पांच से छह किमी के इलाकों में ही बंच कंडक्टर लाइन बिछाई जा सकी। इसके पीछे बजट का अभाव वजह बताया गया। इसे पूरा कराने के लिए कोई सुध नहीं ले रहा था। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भी औपचारिक प्रयास तक सीमित थे। आरपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) योजना के तहत होने वाले इस काम को शहर में गति नहीं मिल सकी। बिजली व्यवस्था को लेकर चल रही इस लापरवाही को बयां करते हुए 14 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसका असर भी अब दिखाई दिया है। कार्यदायी संस्था आरके इंडस्ट्रीज ने अब काम जल्द शुरू करने की बात कही है। ऐसे में अब पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भी इसको गहनता से कराने के लिए मंथन में जुट गए है। इसको कहां से शुरू कराया जाएगा और किन इलाकों में पहले काम कराया जाए, इसको लेकर चिह्नीकरण कराया जा रहा है।
अभी तक बजट न मिलने के कारण काम नहीं हो सका था। अब कार्यदायी संस्था के जेई ने दूरभाष पर संपर्क किया है। कहा है कि जल्द इसका काम शुरू कराया जाएगा। वह टीम के साथ आने वाले हैं। शहर में लंबे समय से रुके इस काम को अब गति मिलेगी। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के आने पर इसको गहनता से कराया जाएगा। - असीम कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें