फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दर्द दे रहे गड्ढे, जिम्मेदार अब तक नहीं चेते

Fri, 17 Jul 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ को जाने वाला मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी 30 जुलाई से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा है। इस महीने में जिले के विभिन्न स्थानों से तमाम श्रद्धालु विभिन्न घाटों से कांवड़ में गंगाजल भरने के बाद पैदल भ्रमण करते हुए शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में शासन के निर्देश है कि सभी जिलों में कांवड़ यात्रा के मार्गों को पहले से ही दुरुस्त करा लिया जाए। सड़कों पर कहीं भी गड्ढे नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर पिछले दिनों जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्माण एजेंसियों के अभियंताओं को कांवड़ यात्रा के मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए। बावजूद जिम्मेदार अब तक नहीं चेते हैं। जिले में अनेक ऐसे कांवड़ यात्रा के मार्ग हैं, जिनमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में कांवड़यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पैदल गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में दावे खोखले दिखाई दिए।
-
सीन एक
कांवड़ियों को दर्द देगा शहर के रामलीला का पथरीला मार्ग
फोटो: 07
शहर में आने वाले कांवड़ियों को ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से मंडी परिसर के टिनशेड में व्यवस्था की जाती है। इसके बाद ये लोग रामलीला मार्ग होते हुए गौरीशंकर मंदिर को पहुंचते हैं। यह मार्ग निर्माण के लिए करीब छह माह पूर्व उखाड़ा गया था, लेकिन अब यह पथरीला मार्ग कांवड़ियों के लिए दर्द बनेगा। नंगे पांव इन पर चल पाना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

-
सीन दो
बदहाल व कीचड़ से भरे मार्ग पर होगी दिक्कत
फोटो: 08
अमरिया कस्बे के मुख्य हाईवे से शिव मंदिर को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बदहाल है। इस मार्ग पर हल्की बारिश होने पर भी जलभराव हो जाता है। इसके साथ ही पानी के निकास न होने से सड़क के दोनों ओर कीचड़ भर जाती है। ऐसे में मंदिर को जाने वाले श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
-
सीन तीन-
मार्ग पर गहरे गड्ढों में भर गया पानी, बनेगा दुखदायी
फोटो: 09
अमरिया कस्बे से मझोला को जाने वाले मार्ग पर भी एक प्राचीन मंदिर स्थापित है। इस मंदिर से भी लोगों की आस्था जुड़ी है। मगर इस मार्ग पर गहरे गड्ढे लोगों के लिए दुखदायी बनेंगे। इसके बाद भी अब तक अफसरों की ओर से मरम्मत को लेकर कोई सुध नहीं ली गई है।
-
सीन चार-
आस्था का प्रतीक है मंदिर फिर भी अफसरों का नहीं ध्यान
फोटो: 10
घुंघचाई क्षेत्र में इकोहत्तरनाथ मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था प्रतीक बना हुआ है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से कच्चा है। इसके निर्माण के लिए समय-समय पर मांग की जाती रही है। बरसात होने के चलते इस मार्ग के गड्ढों में कीचड़ हो गई है। इससे निकलने में काफी परेशानियां होंगी।
-
सीन पांच-
गन्ना मंत्री के गांव से गुजरने वाला मार्ग भी है बदहाल
फोटो: 04
जहानाबाद-शाही मार्ग काफी लंबे समय से बदहाल पड़ा है। इस मार्ग से ही गन्ना राज्यमंत्री के पैतृक गांव को भी रास्ता जाता है। साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से होकर शिव मंदिर पर पहुंचते हैं। हर साल इसके सुधार के लिए दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़क की हाल खराब है। जो कांवड़ियों के लिए मुसीबत बनेंगे।
-
जर्जर सड़क से परेशानी
सीन छह-
फोटो- 12
पूरनपुर। नगर में देवीस्थान मंदिर जाने वाले रास्ते पर हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता है। सड़क जर्जर होने से देवीस्थान मंदिर के सामने गड्ढों में अक्सर पानी भरा रहता है। सावन में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इन दिनों चल रहे जात के मेले में देवीस्थान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है।
-
डीएम , उत्तराखंड के अधिकारियों की वीसी में हुए शामिल
-डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के अधिकारियों की वीसी में शामिल होकर कांवड़ मार्ग को लेकर की जा रही तैयारियों को बताया। इसमें यूपी व उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में प्राचीन मंदिरों को जाने वाले मार्गों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हाईवे के अंधे मार्गों पर लाइटें लगवाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
-
सड़कों पर लाइटें भी खराब, सही कराने की जरूरत
शहर व ग्रामीण इलाके में जो कांवड़ मार्ग है उन पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी ज्यादातर खराब पड़ी है। ऐसे मेें रात के समय में कावंड़ियोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इनको भी सही कराने की जरूरत है। हालांकि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है।
-
वर्जन-
कांवड़ यात्रा मार्ग सही कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जल्द ही इन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जहां लाइटें खराब है उन्हें भी सही कराया जा रहा है। कांवड़ियाें को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम

घुंघचाई क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ को जाने वाला मार्ग। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ को जाने वाला मार्ग। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ को जाने वाला मार्ग। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ को जाने वाला मार्ग। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ को जाने वाला मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें