फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपकेंद्र में फाॅल्ट से शेरपुर के 13 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 17 Jul 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुर उपकेंद्र में फाॅल्ट से 13 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर ठप हो गई। खराबी सही करने को कर्मचारी लगाए गए। शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इस उपकेंद्र से 13 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को चार फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उपकेंद्र में धमाका के साथ फाॅल्ट हो गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी दूर करने को कर्मचारी लगाए गए, लेकिन शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि दोपहर एक बजे ट्राॅली में धमाका के साथ फाॅल्ट हुआ। भूमिगत केबल भी फट गई। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति को बंद करना पड़ा। कर्मचारी खराबी सही करने में जुटे हैं। शीघ्र ही खराबी दूर होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें